बन्नादेवी थाना क्षेत्र के खैर रोड पर बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूट का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर बदमाश भाग गए । मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
कमलेश पत्नी नरेंद्र निवासी नगला कलार बुधवार को घर का सामान लेने बाजार गई थीं।
सामान लेकर वह घर वापस लौट रहीं थी। आरोप है कि तभी उनके पीछे दो बाइक सवार बदमाश आ गए। उन्होंने महिला के गले पर झपट्टा मार दिया। महिला ने इसका विरोध किया। शोर सुनकर आसपास भीड़ एकत्रित हो गई। खुद को घिरता देख बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बन्नादेवी इंस्पेक्टर सुभाष बाबू ने बताया कि महिला से लूट का प्रयास किया गया था। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।