गांव अहमदपुरा के निकट अलीगढ़ की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक हमसर अली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हमसत खां घायल हो गए। सूचना पर नरौना 12 नंबर चौकी प्रभारी अरुण बैंसला मौके पर पहुंचे।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदपुरा के निकट प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जिला संभल के थाना जूनागढ़ के गांव लोहामई निवासी 30 वर्षीय हमसर अली पुत्र मो. यामीन की अतरौली के गांव डडार अलूपुरा में रिश्तेदारी है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह गांव निवासी अपने दोस्त हमसत खां के साथ बाइक से अलीगढ़ जा रहे थे।
गांव अहमदपुरा के निकट अलीगढ़ की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे हमसर अली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हमसत खां घायल हो गए। सूचना पर नरौना 12 नंबर चौकी प्रभारी अरुण बैंसला मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद सड़क पर बाइक व बस के खड़े होने से जाम लग गया था। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।