फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप

Wed, 26 Feb 2025 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन




पीड़िता के अनुसार गगन निवासी ग्राम घोड़ी थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर का उसके गांव में आना-जाना था। इसी बीच गगन से बातचीत होने लगी। उसने प्यार का झांसा देकर शादी करने की बात कही। धोखा देकर 27 नवंबर 2024 को उसने छतारी में एक होटल में बात करने के लिए बुलाया जहां शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया।
विज्ञापन




घर पर शिकायत करने की बात पर हाथ जोड़ते हुए शादी करने का वादा किया और इसी झांसे में रखकर यौन शोषण करता रहा। अब शादी से इंकार कर रहा है। साथ ही शादी का दबाव डालने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। थाना पुलिस के अनुसार मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें