भूपेन्द्र अपनी बहन की ससुराल के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी एक बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे फंस गई।
गंगीरी के गांव बिलौना स्थित ईंट भट्टा की मोड़ पर बाइक से अपनी बहन के घर जा रहे युवक में बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। घायल को पुलिस ने सीएचसी छर्रा पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कासगंज की कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कल्लू निवासी भूपेंद्र सिंह बृहस्पतिवार की सुबह 8:30 बजे बाइक द्वारा अपनी बहन की ससुराल थाना गंगीरी के गांव नगला इंद्रा जा रहा था। गांव बिलौना स्थित ईंट भट्ठा के पास मोड़ पर सामने से आ रहे बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बाइक सवार भूपेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रैक्टर के नीचे बाइक फंस गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घायल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है और चालक भाग गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।