फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटता गया, पिता की मौत, बेटा बाल-बाल बचा

Sat, 12 Jul 2025 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

डीजल लेने के लिए बाइक से बाप और बेटा गोरई जा रहे थे। रास्ते में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बेटा तो उछलकर एक खेत में जा गिरा। पिता वाहन में फंसकर करीब 50 मीटर दूर तक घिसटता चला गया।
विज्ञापन
मृतक महेश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इगलास-गोरई मार्ग पर खपरिया बंबा के निकट 11 जुलाई दोपहर बाइक सवार पिता-पुत्र को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिता वाहन में फंसकर काफी दूर तक घिसटता हुआ चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बेटा बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


गोरई क्षेत्र के गांव शाहपुर ठठोई के ग्राम प्रधान ब्रजमोहन ने बताया कि गांव का महेश कुमार (38) शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे गांव से अपने बेटे विष्णु (10) के साथ डीजल लेने के लिए गोरई जा रहा था। रास्ते में खपरिया बंबा के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे विष्णु तो उछलकर एक खेत में जा गिरा, वहीं महेश वाहन में फंसकर करीब 50 मीटर दूर तक घिसटता चला गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मेडिकल कॉलेज ले जाते समय दम तोड़ा
राहगीरों की मदद से महेश को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि महेश रोजाना मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। एक खेत पर अधबटाई पर लिया था, जहां सिंचाई के लिए वह डीजल लेने आते समय हादसे का शिकार हो गया, उसने अपने पीछे पत्नी सहित पांच बच्चों को बिलखते हुए छोड़ा है। देर शाम तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें