फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गड्ढे के पानी में डूबकर दिव्यांग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना अकराबाद के गांव अधौन में बृहस्पतिवार की शाम से लापता युवक का शव शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर पानी से भरे गड्ढे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। गांव अधौन निवासी हलीम ने पुलिस को बताया कि उनका दूसरे नंबर का 16 वर्षीय बेटा फैजल मानसिक अस्वस्थ था।
विज्ञापन




वह बृहस्पतिवार की दोपहर घर से निकला था, उसके बाद शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने गांव में उसकी तलाश की, लेकिन रात तक कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह वह गांव के बाहर धान के खेत के पास एक पानी से भरे गड्ढे में मिला। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें