दादों के गांव सिहानी नगरिया निवासी 25 वर्षीय वीरेंद्र कुमार पुत्र विजय पाल बाइक से अलीगढ़ जा रहे थे। सलगवां मोड़ पर अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर भाग निकला।
दादों-छर्रा मार्ग पर सलगवां मोड़ के निकट अज्ञात वाहन एक बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
दादों के गांव सिहानी नगरिया निवासी 25 वर्षीय वीरेंद्र कुमार पुत्र विजय पाल बाइक से अलीगढ़ जा रहे थे। सलगवां मोड़ पर अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर भाग निकला।
ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां डाक्टरों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वह तीन भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा था।अलीगढ़ में रहकर मजदूरी करता था। तीन साल पहले शादी हुई थी।