युवक अपनी पत्नी व दो माह के बच्चे से मिलने ससुराल गया था। देर रात्रि लगभग 10 बजे अपने गांव वापस जाते समय छर्रा-अतरौली मार्ग स्थित गांव भुडिया के निकट अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। युवक की मौत की सूचना पर गांव में मातम छा गया।
छर्रा क्षेत्र के गांव भुडिया के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना पालीमुकीमपुर के गांव चंदौआ गोवर्धनपुर निवासी 24 वर्षीय नवाब सिंह पुत्र सत्यवीर सिंह की थाना छर्रा के गांव सुनपहर में ससुराल है। 22 मई को युवक अपनी पत्नी व दो माह के बच्चे से मिलने ससुराल गया था। देर रात्रि लगभग 10 बजे अपने गांव वापस जाते समय छर्रा-अतरौली मार्ग स्थित गांव भुडिया के निकट अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। युवक की मौत की सूचना पर गांव में मातम छा गया। युवक अपने पीछे मां-पिता व पत्नी के अलावा दो माह के बच्चे को रोता बिलखता छोड़ गया है।