फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Road Accident: कोहरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भाई-भतीजा घायल

Mon, 15 Dec 2025 09:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक बाइक पर तीन लोग ससुराल जा रहे थे। कोहरे में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत और दो घायल हो गए। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद थाना अंतर्गत गांव करहला के पास 15 दिसंबर की सुबह करीब 11:30 बजे  कोहरे में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार तीन लोगों में टक्कर मार दी। हादसे में ससुराल अलीगढ़ आ रहे युवक सलीम की मौत हो गई। पीछे बैठे भाई और भतीजा घायल हो गए। 

विज्ञापन


जिला एटा के कस्बा मारहरा की नई बस्ती निवासी सलीम (20) पुत्र छोटे खां 15 दिसंबर को अपने भाई सरताज व भतीजे चाहत के साथ मारहरा से रजबहा के रास्ते बाइक से अलीगढ़ अपनी ससुराल जा रहे थे। रास्ते में गांव करहला के पास रजबहा की पटरी पर कोहरे में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। 

सलीम के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। सिर पर लगा हेलमेट टूट गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सरताज व उसका बेटा चाहत घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक भाग गया। घटना की जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों का उपचार सीएचसी में कराया है। 

हादसे के बारे में परिजनों को बता दिया है। शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया है। तहरीर प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-गर्वित सिंह सीओ छर्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें