एक कार में सवार नौ लोग दवा लेने जा रहे थे। सामने से आ रहे लोडर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में सभी नौ लोग घायल हो गए। सभी को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर सुबह समसपुर निवासी अबरार पुत्र इलियास खान की गाड़ी में गांव के सादिक अली पुत्र हैवतअली, मुकर्रम पुत्र बाकिर खान, हकीकत पुत्र तरीकत खां, सगीर खान पुत्र तरीकत, चांदतारा पत्नी तरीकत खां, इमरान पुत्र इस्लाम, शिवा पत्नी हारून, दानिश पुत्र हारून दवा लेने के लिए अलीगढ़ जा रहे थे।
थाना पाली मुकीमपुर अंतर्गत गांव समसपुर और पीपली के बीच सामने से आ रही लोडर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर से कार सवार सभी नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सभी को आनन-फानन में अलीगढ़ के जेएन मेडिकल भर्ती कराया।