गोंडा से गांव लौटते समय अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे सड़क पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को परिजन इलाज के लिए अलीगढ़ शहर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
5 मई रात करीब नौ बजे हाथरस ब्रांच नहर पटरी पर साइफन पुल के समीप अज्ञात वाहन एक बाइक पर टक्कर मारकर निकल गया। इससे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गांव तलेसरा निवासी 59 वर्षीय रामपाल पुत्र खजान सिंह 5 मई की शाम बाइक से गोंडा गए थे। वहां से गांव लौटते समय रात करीब नौ बजे हाथरस ब्रांच नहर की पटरी पर साइफन पुल के पास अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे सड़क पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके मोबाइल से किसी राहगीर ने कॉल कर परिजन को खबर दी तो परिवार वाले कुछ देर में ही पहुंच गए।
घायल रामपाल को परिजन इलाज के लिए अलीगढ़ शहर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रात में ही परिजन शव लेकर गांव आ गए। मंगलवार की सुबह थाना पुलिस को सूचना दी। इस पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के अनुसार परिजन ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।