फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने जाम लगाया

Wed, 01 Jan 2025 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह करीब सवा नौ बजे श्री खाटूश्याम मंदिर के निकट ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। खबर पाकर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन




इससे करीब दो घंटे तक अलीगढ़-पलवल मार्ग जाम रहा और सैकड़ों वाहन फंसे रहे। चालक पर कार्रवाई और मृतक के परिवार को शासन से आर्थिक सहायता का आश्वासन देकर एसडीएम महिमा राजपूत और सीओ वरुण चौधरी ने जाम खुलवाया।



टप्पल थाने के गांव खंडेहा निवासी प्रमोद (18) पुत्र सतवीर अपने बड़े भाई अमित के साथ मंगलवार की सुबह पिता की दवाएं, सब्जियां और अन्य घरेलू सामान लाने के लिए जट्टारी आया था। दोनों खरीदारी कर बाइक से गांव लौट रहे थे। सुबह करीब सवा नौ बजे अलीगढ़-पलवल मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर के निकट अलीगढ़ की ओर से आए ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन




हादसे में प्रमोद की मौके पर मौत हो गई और अमित घायल हाे गए। हादसा होते ही ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। वहीं खबर पाकर परिजन सहित ग्रामीण भी पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणाें ने शव रखकर अलीगढ़-पलवल मार्ग को जाम कर दिया। वह टक्कर मारकर भागे ट्रक चालक मुरसलिम पुत्र जमशेद निवासी धुलावात ताउड़ू मेवात (हरियाणा) को पकड़ने की मांग करने लगे।



जाम की सूचना पर टप्पल थाना प्रभारी सहित एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के समझाने पर दो घंटे बाद जाम खुला आऔर यातायात सुचारू हो सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।




12वीं कक्षा का छात्र था प्रमोद
प्रमोद टप्पल के जमुना खंड इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा का छात्र था। चार भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। सबसे बड़े भाई की शादी हो चुकी है। अन्य अविवाहित हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। मंगलवार को रिश्तेदार घर आने थे, इसलिए सब्जी सहित अन्य सामान और पिता की दवाएं लाने भाई के साथ जट्टारी आया था, लेकिन लौटते समय हादसे में उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें