फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नीचे दबकर बाइक सवार की मौत

Sat, 22 Jul 2023 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक व्यक्ति बाइक से अपने गांव जा रहा था। गांव उदयपुर जहानगढ़ के बीच सामने से आ रहा ईंटो से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके नीचे दबने से बाइक सवार बच्चू की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतक बच्चू शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में टप्पल क्षेत्र के गांव उदयपुर जहानगढ़ के बीच ईटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा है।

विज्ञापन


बच्चू शर्मा (53) पुत्र लोकमन निवासी गांव उटवारा थाना टप्पल बृहस्पतिवार रात 10 बजे बाइक से अपने गांव जा रहा था। गांव उदयपुर जहानगढ़ के बीच सामने से आ रहा ईंटो से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके नीचे दबने से बाइक सवार बच्चू की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें