नेत्रपाल सिंह बाइक से अपनी पत्नी मीरा देवी को साथ लेकर अपनी ससुराल कलुआ बैलौर इगलास से लौट रहे थे। मथुरा रोड पर सहारनपुर के निकट पहुंचते ही पीछे से आ रहे तीव्र गति ट्रक ने उनको कुचल दिया।
मथुरा रोड पर 15 जनवरी की देर शाम बाइक सवार की ट्रक से कुचलकर मृत्यु हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
थाना देहली गेट इलाके के नगला मसानी निवासी नेत्रपाल सिंह (40) पुत्र वीरपाल सिंह 15 जनवरी की शाम बाइक द्वारा अपनी पत्नी मीरा देवी को साथ लेकर अपनी ससुराल कलुआ बैलौर इगलास से लौट रहे थे। मथुरा रोड पर सहारनपुर के निकट पहुंचते ही पीछे से आ रहे तीव्र गति ट्रक ने उनको कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।