फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिजली के खंभे से टकराई बाइकएक युवक की मौत, दूसरा घायल

Thu, 01 May 2025 01:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कन्हैया अपने साथी रंजीत के साथ किसी बरात में आतिशबाजी चलाकर कासगंज की ओर से बाइक से घर लौट रहे थे। पिलखना चौराहे के पास बाबा ईंट भट्ठा के निकट उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद थाना क्षेत्र के पनैठी-गंगीरी रोड पर पिलखना चौराहे के पास 30 अप्रैल की सुबह एक बाइक सड़क के किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


थाना हरदुआगंज के गांव छिड़ावली निवासी कन्हैया पुत्र महेश चंद्र शादी विवाह में आतिशबाजी चलाने का काम करता था। पुलिस के अनुसार कन्हैया अपने साथी रंजीत पुत्र चरन सिंह के साथ किसी बरात में आतिशबाजी चलाकर 30 अप्रैल की सुबह कासगंज की ओर से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह साढ़े छह बजे पिलखना चौराहे के पास बाबा ईंट भट्ठा के निकट उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई।

जिससे करीब 22 वर्षीय कन्हैया की मौके पर ही मौत हो गई। रंजीत गंभीर रूप घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर घायल को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें