फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: बाइक डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत, साथी घायल

Wed, 20 Sep 2023 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बाइक से दोनों घर से बल्लभगढ़ के लिए निकले थे। रात करीब नौ बजे टप्पल अस्पताल से खबर मिली कि उनके पिता की मौत हो गई है और साथ मौजूद व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टप्पल कस्बे में अलीगढ़-पलवल मार्ग पर ई रिक्शा से बचने की कोशिश में अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


मृतक के पुत्र हर्ष निवासी नगला आल जिला हाथरस के अनुसार उसके पिता विजेंद्र (48) पुत्र प्रकाश चंद्र गांव निवासी अपने साथी देवेंद्र के साथ बल्लभगढ़ में एक कंपनी में काम करते थे। मंगलवार की सुबह बाइक से दोनों घर से बल्लभगढ़ के लिए निकले थे। रात करीब नौ बजे टप्पल अस्पताल से खबर मिली कि उनके पिता की मौत हो गई है और साथ मौजूद व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

बाद में पता चला कि हादसे के बाद उनके पिता और देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था जहां डॉक्टरों ने विजेंद्र को मृत घोषित कर दिया था। टप्पल अस्पताल से मिली खबर पर दोनों के परिजन अलीगढ़ पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें