फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: डेंगू से एक महिला की गई जान, आठ दिन में तीन लोगों की मौत

Wed, 20 Sep 2023 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नौगवां निवासी 25 वर्षीय रजनी देवी पत्नी चेतन कुमार को करीब पांच दिन पहले बुखार आया था। जांच में पता चला कि उन्हें डेंगू है। इसके बाद परिजन अलीगढ़ शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे थे। मंगलवार को रजनी देवी की हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाते चिकित्साधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौगवां गांव में डेंगू पीड़ित एक और 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। डेंगू से आठ दिन में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई पीड़ित हैं। गांव में 500 लोगों की जांच हुई, जिसमें 11 लोग डेंगू पीड़ित पाए गए। उधर मंगलवार को सीएमओ ने गांव पहुंचकर बीमारों का हाल-चाल जाना। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में दवा के छिड़काव और दवाओं के वितरण आदि की जानकारी ली।

विज्ञापन

नौगवां निवासी 25 वर्षीय रजनी देवी पत्नी चेतन कुमार को करीब पांच दिन पहले बुखार आया था। जांच में पता चला कि उन्हें डेंगू है। इसके बाद परिजन अलीगढ़ शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे थे। मंगलवार को रजनी देवी की हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

वहीं मंगलवार को गांव पहुंचे सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने गांव पहुंचकर जायजा लिया। लोगों से कहा कि अप्रशिक्षित डॉक्टरों के पास जाने के बजाय प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इलाज करवाएं। छर्रा सीएचसी प्रभारी डॉ. कुशलपाल सिंह ने बताया कि गांव में दो स्थानों पर शिविर लगाकर दवाएं बांटी गई हैं। गलियों में दवा का छिड़काव कराया गया है। नालियों की सफाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन

गंदगी की वजह से पनपा डेंगू मच्छर
डीएमओ डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि गांव में गंदगी बहुत है, इसलिए डेंगू का मच्छर पनपा है। जहां पर पानी भरा है वहां पर डेंगू का लार्वा पाया गया है। उन्होंने लोगों केा दिन में पूरी बांह की शर्ट और फुल पैंट पहनने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें