छर्रा सांकरा मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में लगी आग को बुझाते पेट्रोल पंप के कर्मचारी। स्रो
- फोटो : samvad
कस्बा के छर्रा सांकरा मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार को पेट्रोल भरवाते वक्त एक बाइक में अचानक आग लग गई। इस बीच पेट्रोल पंप कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया।
गांव नगला वीधा निवासी लोचन सिंह अपने साथी मनवीर के साथ बृहस्पतिवार की शाम दादों में बाजार में कपड़े खरीदने आए थे। बाजार से लौटते वक्त सांकरा मार्ग स्थित बालाजी पेट्रोल पंप पर वब बाइक में पेट्रोल भरवा रहे थे। इस दौरान बाइक में अचानक आग लग गई। स्थिति को देखकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी आशीष और सतीश ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। आग बुझाते वक्त सतीश के हाथ झुलस गए।