फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक एजेंसी संचालक ने कर्मचारी को घर बुलाकर गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के अलीगढ़-पलवल स्थित एक बाइक एजेंसी संचालक ने बृहस्पतिवार रात अपने कर्मचारी को घर बुलाकर कमरे में बंधक बनाकर पीटने के बाद गोली मार दी। युवक को गंभीर हालत में नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एजेंसी संचालक सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पिसावा के गांव पलसेड़ा निवासी जितेंद्र ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका बेटा आकाश (23) जट्टारी की एक बाइक एजेंसी में कर्मचारी के रूप में डेढ़ वर्ष कार्य करता आ रहा था। एजेंसी के संचालक प्रेमवीर ने बृहस्पतिवार रात आकाश को एजेंसी में जरूरी कार्य का हवाला देकर एजेंसी पर बुला लिया और एजेंसी की दूसरी मंजिल के कमरे में पहले से मौजूद प्रेमवीर, मोहित व राजू ने उसे बंधक बनाकर पीटा और प्रेमवीर ने जान से मारने की नीयत से अपनी निजी पिस्तौल से आकाश को गोली मार दी, जो उसके कंधे पर गोली चला दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

नोएडा के निजी अस्पताल में कराया भर्ती

सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और घायल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एजेंसी संचालक को पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले आई। वहीं घटना की सूचना पाकर युवक के स्वजन अस्पताल पहुंचे तथा युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक के चाचा धर्मेंद्र ने गोली मारने का कारण प्रेम संबंधों के विवाद का होना बताया है। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि युवक की पिता की शिकायत पर आरोपित प्रेमवीर, मोहित व राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन

युवक को गोली मारने के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। युवक की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। वरुण कुमार सीओ खैर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें