फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक डिवाइडर से टकराई, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गभाना में हाईवे के निकट हुई घटनाअलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर सीएनजी पेट्रोल पंप के निकट शुक्रवार दोपहर सवा तीन बजे के करीब किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। थाना गभाना पुलिस के अनुसार बुलंदशहर जिले के थाना चोला के गांव सिखैड़ा निवासी अशोक कुमार की पत्नी गुड्डी देवी (45) अपने बेटे आकाश के साथ बाइक से अलीगढ़ में बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए जा रहीं थीं। दोनों जैसे ही पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और महिला नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को भांकरी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते पहुंच गए। मृतक महिला अपने पीछे दो बेटे, एक बेटी को रोता बिलखता छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें