फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो बाइक आपस में आमने-सामने भिड़ीं, तीन युवक घायल

Thu, 07 Nov 2024 05:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दीवाली की छुट्टी खत्म होने पर तीन युवक एक बाइक पर सवार नोएडा वापस जा रहे थे। अकराबाद टोल प्लाजा के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। तीनों युवक सड़क पर गिर कर घायल गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद के जीटी रोड पर स्थित टोल प्लाजा के पास 7 नंवबर की दोपहर दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा है। 

विज्ञापन


जिला फर्रुखाबाद के कस्बा फैजाबाद निवासी आकाश, विकास पुत्रगण संजय अपने साथी प्रांजुल पुत्र शिशुपाल के साथ नोएडा में स्थित किसी निजी कंपनी में काम करते हैं। दीवाली की छुट्टी खत्म होने पर तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर काम पर वापस जा रहे थे। दोपहर डेढ़ बजे अकराबाद टोल प्लाजा के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। 

हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। तीनों युवक सड़क पर गिर कर घायल गए। हादसे की जानकारी होते ही स्थानीय लोग वहां पर पहुंच गए। उन लोगों को आता देख दूसरी बाइक पर सवार युवक वहां से भाग गया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें