फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा करा रही हिंदू-मुस्लिम झगड़े ः चौ. बिजेंद्र सिंह

Fri, 01 Jul 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव बैना में सभा को संबोधित करते कांग्रेस के पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह। - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
टप्पल के गांव बेना में कांग्रेस की विशाल जन सभा आयोजित हुई, जिसके संयोजक मुख्तियार वाल्मीकि रहे। भीषण गर्मी में भीड़ बढ़ती ही जा रही थी। जरूरी काम के चलते हरियाणा के युवा नेता दीपेंद्र हुड्डा सांसद कार्यक्रम में नहीं आ सके।
विज्ञापन

पूर्व सांसद चौ. विजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सवा सौ करोड़ जनता को धोखा दिया। लोकसभा चुनाव में किसान, मजदूर, व्यापारियों से लुभाने वायदे किए, आज सभी वायदों पर सरकार फेल हो चुकी है। लोगों के बीच में गिरती हुई साख को बचने के लिए हिंदू-मुस्लिमों में झगडे़ कराकर विधानसभा चुनावों में अपनी नैय्या पार लगाना चाहती है। भाजपा में नैतिकता है तो लोगाें के खातों में 14-14 लाख रुपये, किसानों की फसलों का वायदे के अनुसार दोगुना मूल्य करें।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने समय में धान के रेट 46 सौ रुपये प्रति क्विंटल, आलू 11 सौ रुपये प्रति बैग, गेहूं पर 250 रुपये प्रति क्विंटल दिया, गन्ने का रेट 250 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया। आज किसान बर्बादी की कगार पर है। सपा सरकार पर कड़े प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश अपराधों की आग में जल रहा है, लोगों में भय व्याप्त है। यही कारण है कि पुलिस के एसपी, दरोगा, सिपाहियों की हत्या हो रही हैं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने जाट बाहुल्य क्षेत्र में लोगाें का आह्वान करते हुए कहा कि अब स्व. चौ. चरण सिंह का युग नहीं है, उन्हें ईमानदार, चरित्र सोच के युग पुरुष के रूप में कांग्रेस की प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनाया था। कुर्सी की खातिर लोकदल अन्य पार्टियों के दर पर भटक रही है। लोकदल ने अपने ही विधायकों के टिकट काटे, इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक ताकत ‘भाजपा’ को बल मिला। पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा ने कहा कि लोकदल दल-दल बन चुका है। उन्होंने जाटों से ब्राह्मणों को सम्मान देने का आह्वान किया।
सभा में किसान यूनियन के सुंदर सिंह बालियान, ठा. धीरेंद्र सिंह जादौन, सुरेंद्र चौधरी, बृजेश चौधरी, शेरपाल सविता, चौ. धर्मवीर सिंह पूर्व विधायक, मनोज तालान प्रधान बेेना, ऋषिपाल मालव, रुप किशोर पहलवान, शिव कुमार वाल्मीकि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें