फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधक बना मीट व्यापारी के घर लूट

Fri, 01 Jul 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट के बाद फरजाना से जानकारी करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
महानगर में छुट्टा घूम रहे बदमाशों ने बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े महफूज नगर इलाके में मीट व्यापारी के घर घुसकर लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। शाहजमाल चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई वारदात के दौरान अकेली मिली गृहस्वामिनी को तमंचे के बल पर बंधक बना दिया। बदमाशों के जाने के बाद आए नौकर ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

देहली गेट महफूजनगर निवासी शानू का दोदपुर सिविल लाइंस में मीट का व्यापार है। बृहस्पतिवार को वह सुबह से ही घर से निकलकर दुकान पहुंच गया। घर में पेंटिंग का काम एक नौकर कर रहा था। वह कुछ देर सामान लेने के लिए चला गया। इस दौरान शानू की पत्नी फरजाना चारपाई पर लेटी थी। तभी तीन बदमाश घर में घुस आए और महिला को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर एक कमरे में कर दिया। बाद में मारपीट कर चाभियां लेकर सेफ से डेढ़ लाख रुपये नगद व उसके शरीर से व घर में रखा कुल 14 तोला जेवरात उतरवा ले गए। उनके जाने के बाद जब नौकर आया तो बंधी पड़ी फरजाना को देख वह दंग रह गया। उसने पुलिस को खबर दी। एसओ देहली गेट पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ के अनुसार तहरीर के आधार पर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें