फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा, सवारियों से भरी बस ट्रक से टकराई, महिला की मौत कई घायल

Tue, 18 Jan 2022 06:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ जिले में जीटी रोड पर गांधीपार्क इलाके में बौनेर के पास सवारियों से भरी बस ट्रक से टकरा गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में बस में सवार एक महिला यात्री की मौत हो गई, एक दर्जन लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ जिले में जीटी रोड पर गांधीपार्क इलाके में बौनेर के पास सवारियों से भरी बस ट्रक से टकरा गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन आसपास के लोगों ने वाहनों से सवारियों को निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

बस में सवार एक महिला यात्री की मौत हो गई, एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। बताया जा रहा है कि प्राइवेट बस अलीगढ़ से सवारियां लेकर छर्रा जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें