फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहत : कोरोना को हराकर घर पहुंचे ऊपरकोट निवासी दोनों भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस को पराजित कर ऊपरकोट निवासी दोनों भाई 15 दिन बाद अपने घर पहुंच गए हैं। हरदुआगंज स्थित कोविड-19 हास्पिटल से दोनो भाइयों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने माला पहनाकर और ताली बजाकर दोनो को विदा किया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर ऊपरकोट के 48 साल और 34 साल के दो भाइयों को हरदुआगंज स्थित कोविड-19 हास्पिटल में 26 अप्रैल को भर्ती किया गया था। हास्पिटल में 15 दिन गुजारने के बाद दोनों भाई पूर्णत: स्वस्थ होकर रविवार को घर पहुंच गए हैं। हरदुआगंज कोविड-19 हास्पिटल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही माला पहनाकर और ताली बजाकर विदा किया। भावुक माहौल में दोनों भाइयों की विदाई हुई। वहां भर्ती मरीजों ने दुआओं में याद रखने का आग्रह किया। जाने से पूर्व दोनों ने स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों ने यहां परिवार की तरह रखा। किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी। उनकी सेवा को जीवन में कभी नहीं भूल पाएंगे।
अब आठ मरीज कतार में
सब कुछ ठीक रहा तो एक-दो दिन में आठ और मरीजों को घर भेज दिया जाएगा। चिकित्सकों का कहना है कि आठ मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिर से सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। यदि रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उनको भी घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें