फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Master Plan 2031: हाईवे से जुड़ने वाली आठ प्रमुख सड़कों पर लगेंगी बड़ी औद्योगिक इकाइयां, ये हैं वे सड़कें

Thu, 12 Dec 2024 03:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सासनी-कानपुर रोड, ओजोन सिटी रोड, बरौली से जवां सिकंदरपुर रोड, गभाना-बरौली रोड, बरौली-दिल्ली रोड, खैर-गभाना रोड, पिसावा-चंडौस रोड या छाता मैना मौजपुर रोड पर अगर कोई निर्माण कार्य कराने की योजना बना रहे हैं तो ठहर जाइए। 
विज्ञापन
अलीगढ़ महायोजना 2031 नक्शा - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे से जुड़ने वाली जिले की आठ सड़कों पर बड़ी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना होगी। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की महायोजना 2031 के तहत इन सड़कों के इर्द-गिर्द बड़ी औद्योगिक इकाइयों के लिए पहले से ही योजना बना कर सड़कें विकसित की जाएंगी।

विज्ञापन


इसमें सासनी-कानपुर रोड, ओजोन सिटी रोड, बरौली से जवां सिकंदरपुर रोड, गभाना-बरौली रोड, बरौली-दिल्ली रोड, खैर-गभाना रोड, पिसावा-चंडौस रोड या छाता मैना मौजपुर रोड शामिल हैं। इन सड़कों पर अगर कोई निर्माण कार्य कराने की योजना बना रहे हैं तो ठहर जाइए। निर्माण कार्य कराने से पहले एडीए से पूरी जानकारी कर लीजिए।

अलीगढ़ महायोजना 2031 के तहत इन मार्गाें पर बड़े उद्योग लगाया जाना प्रस्तावित किया गया है। ऐसे में किसी भी निर्माण कार्य से पहले अलीगढ़ विकास प्राधिकरण से पूरी जानकारी जरूर ले लें। महायोजना 2031 के तहत शहर के विकास के लिए कई बदलाव किए जाने हैं, जिसमें औद्योगिक क्षेत्र का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। इन मार्गों को कम से कम 24 से 45 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। बड़े भूखंडों के चारों ओर हरित पट्टिका बनाना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महायोजना में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए कई प्रस्ताव हैं। इसी के तहत कुछ प्रमुख सड़कों को विकसित करने का प्रस्ताव है।-बृजेश यादव, उप प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र।

ये हैं वो सड़कें
-कानपुर रोड से सासनी रोड को जोड़ने वाला मार्ग।
-अतरौली जाने वाले रामघाट रोड से कानपुर रोड को जोड़ने वाला मार्ग।
-बरौली नगर पंचायत से जवां सिकंदरपुर नगर पंचायत तक।
-गभाना नगर पंचायत से बरौली नगर पंचायत को जोड़ने वाला मार्ग।
-बरौली नगर पंचायत से दिल्ली रोड को जोड़ने वाला मार्ग।
-खैर नगर पालिका से गभाना नगर पंचायत को जोड़ने वाला मार्ग।
-पिसावा नगर पंचायत से चंडौस नगर पंचायत को जोड़ने वाला रोड।
-छाता रोड से मैना मौजपुर रोड तक।
नोट- उक्त स्थानों पर 24 से 45 मीटर चौड़ा मार्ग बनाया जाना प्रस्तावित है। अतरौली में ये मार्ग 60 मीटर चौड़ा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें