फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्वस्थ जीवन की राह पर दौड़ीं साइकिलें

विज्ञापन
साइकिल रैली का झंडी दिखाकर शुभारंभ करते एसएसपी नीरज कुमार जादौन, पूर्व एमएलसी विवेक बंसल। - फोटो : samvad
विज्ञापन
विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में और अस्मिता खेलो इंडिया वुमन साइकिलिंग लीग पर रविवार को शहर में रैली निकाली गई। इसके जरिए स्वस्थ्य जीवन की सीख दी। 112 नंबर कंट्रोल रूम से एसएसपी नीरज जादौन ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में खुद भी साइकिल चलाई।
विज्ञापन



रैली 112 नंबर कंट्रोल रूम से शुरू होकर हैबिटेट सेंटर, एएमयू सर्किल, ठंडी सड़क, कलेक्ट्रेट, कचहरी, घंटाघर और जिलाधिकारी आवास मार्ग से होते हुए पुनः कंट्रोल रूम पहुंची। रैली के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। अस्मिता खेलो इंडिया वुमन लीग में 52 बालिकाओं व महिलाओं ने प्रतिभाग किया, जबकि विश्व रैली में 70 बालक-बालिकाओं, पुरुषों और महिलाओं ने हिस्सा लिया।



16 आयु वर्ग में अंशी शर्मा और नितारा राठी ने स्वर्ण, सिदरा शेख और वंशिका देशराजन ने रजत और आराध्या नाइक और कुलसुम फैसल ने कांस्य पदक जीता। 17-18 वर्ष आयु वर्ग में तनीषा जादौन और मान्या शर्मा स्वर्ण पदक विजेता रहीं। इशिका को रजत और काकुल को कांस्य पदक मिला। 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दीप्ति गुप्ता और राधिका उपाध्याय ने स्वर्ण, निहारिका सिंह और फातिमा यूसुफ ने रजत और ज्योति व रेणु कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किया। इस दौरान विवेक बंसल, जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव राजीव चौहान, उपाध्यक्ष विनोद गौतम, शालिनी चौहान, परवेज दिलानी, विनीत गौतम, राजेश चौहान, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें