अलीगढ़ में थाना सासनी गेट क्षेत्र के आगरा रोड पर 6 जनवरी की सुबह बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
क्वार्सी क्षेत्र के पुराना बर्फखाना, सुरेंद्र नगर निवासी ओमप्रकाश गुप्ता (65) साइकिल से सोमवार की सुबह करीब 10 बजे किसी काम से आगरा रोड की ओर जा रहे थे। शेखर सराफ मेमोरियल अस्पताल के पास एक बाइक उनकी साइकिल से टकरा गई। हादसे में ओमप्रकाश गुप्ता गंभीर रूप से व बाइक सवार प्रेमपाल निवासी कासगंज व राजू निवासी नगला मानसिंह, गांधीपार्क भी घायल हो गए।