फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबी मारिया को 301 और सुमित को मिली 444 रैंक

Thu, 06 Jun 2019 01:35 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
बीबी मारिया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) यूजी 2019 के नतीजे जारी कर दिए हैं।  ब्रिक्स पीएमटी अकेडमी की छात्रा बीबी मारिया ने ऑल इंडिया रैंक 301 हासिल कर जनपद में नाम रोशन किया है।
विज्ञापन



वहीं पिसावा के डेटा कलां निवासी किसान उदयवीर सिंह के पुत्र सुमित ने ऑल इंडिया रैंक 444 प्राप्त की है। ब्रिक्स के 30 से अधिक और आकाश, ऑर्गेनॉन, नारायणा, विनीत, सिनर्जी, सरवर क्लासेज, अवंति लर्निंग सेंटर और राठी कोचिंंग सेंटर के 70 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अच्छे रैंक हासिल  किए हैं।

आईएएस बनना चाहते हैं सुमित
नीट में 444 वां रैंक हासिल करने वाले पिसावा के सुमित तोमर आईएएस बनना चाहते हैं। सुमित के पिता दयवीर सिंह किसान हैं। जबकि माता माया देवी गृहणि हैं। बड़े भाई अमित तोमर आईआईटी मुंबई से बीटेक कर नौकरी कर रहे हैं। सुमित एम्स से एमबीबीएस करना चाहते हैं और परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने एएमयू के सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्वायज से 12 वीं की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें