फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल एनकाउंटर की न्यायिक जांच हो: प्रो. इरफान

Tue, 08 Nov 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला,अलीगढ़
विज्ञापन
प्रो. इरफान हबीब - फोटो : amar Ujala
विज्ञापन
देश के प्रख्यात इतिहासकार एवं एएमयू के एमरेट्स प्रो. इरफ ान हबीब ने कहा है कि भोपाल एनकाउंटर प्रकरण में कैदी जिंदा भी पकड़े  जा सकते थे। लोगों को शक है कि एनकाउंटर फ र्जी है और इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के ताजा बयान पर उन्होंने कहा कि वो इस बात को तय नही कर सकते कि कौन सी बात देशद्रोह है, बल्कि देश में केंद्र सरकार ने बहुत सारे ऐसे काम कर रही है, जो सही नहीं है।

प्रो. हबीब ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के पास आजादी के समय का कोई होरो नहीं रहा है। यही वजह है कि वो सरदार पटेल को प्रोजेक्ट करके उनको अपना हीरो बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सच्चाई ये है कि सरदार पटेल खुद हिंदू महासभा और आरएसएस की नीतियों से सहमत नहीं थे।
विज्ञापन


सन् 1925 में जब आरएसएस बना था तो उसका काम केवल मुसलमानों का विरोध करना था और सरदार पटेल आरएसएस की नीतियों से सहमत नहीं थे। सरदार पटेल ने गांधी जी की हत्या के लिए सीधे आरएसएस को जिम्मेदार नहीं ठहराया था लेकिन ये जरूर कहा था कि आरएसएस ने देश में ऐसा माहौल पैदा कर दिया कि महात्मा गांधी का कत्ल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें