राहुल की भगवान श्री राम से तुलना पर उन्होंने कहा कि राम सबके अराध्य हैं। हम उनके आदर्श व पदचिह्नों पर चल रहे हैं। उनसे तुलना गलत है। देश के टुकड़े करने की बात कहने वाले अपनी सोच पर ध्यान दें। कांग्रेस को जोड़ने के सवाल पर कहा कि परिवार में छोटी मोटी बातें होती रहती हैं। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि जब सदन में राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया तो सड़क से संसद का रास्ता अपनाया है। उसी का परिणाम भारत जोड़ो यात्रा है। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, पूर्व विधायक व पूर्व हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल ने भी संबोधित किया।
खुर्शीद का स्वागत
अलीगढ़ पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल खाबरी, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सलमान खुर्शीद व राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम का हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में मथुरा रोड पर स्वागत किया गया। वहां से काफिले के साथ मैरिस रोड आए, यहां भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद कांग्रेसी वापस रवाना हो गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह, शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, वरिष्ठ कांग्रेसी रूही ज़ुबैरी, श्यौराज जीवन, रूही जुबैरी, नदीम गफूरआदि उपस्थित थे।