फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Nyay Yatra: 25 फरवरी को अलीगढ़ पहुंचेगी यात्रा, राहुल-प्रियंका गांधी होंगे शामिल

Fri, 23 Feb 2024 03:55 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 दिसंबर को पहुंचेगी। यात्रा में राहुल और प्रियंका गांधी शामिल होंगे। यात्रा को वाहनों से तस्वीर महल, जेल फ्लाईओवर से नुमाइश ग्राउंड होते हुए थाना बन्ना देवी से चर्च ग्राउंड से निकाला जाएगा। इसके बाद सारसौल से हाथरस की ओर रवाना होगी। 
विज्ञापन
भारत जोड़ो न्याय यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को अलीगढ़ पहुंचेगी। अलीगढ़ से प्रियंका गांधी भी राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल होंगी। यहां समाजवादी पार्टी के नेता भी इस यात्रा में शामिल होंगे। सपा मुखिया अखिलेश यादव आगरा से शामिल होंगे। तैयारियों को पूरा करने के लिए कांग्रेस की टीम ने यात्रा के मार्ग का जायजा लेकर रणनीति बनाई।

विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो. तौकीर आलम व पूर्व विधायक विवेक बंसल की अगुवाई में बैठक 22 फरवरी को मैरिस रोड पर हुई, जिसमें प्रभारी विनीत पाराशर वाल्मीकि ने तैयारियों का जायजा लिया। वह जमालपुर फ्लाईओवर से जमालपुर चौराहा, जमालपुर ईदगाह, जमालपुर रेडियो कॉलोनी, हबीब हाल, बीएम हाल पुरानी चुंगी, सुलेमान हॉल होते हुए शमशाद मार्केट के चौराहे पर पहुंचे। तय हुआ कि यात्रा को वाहनों से तस्वीर महल, जेल फ्लाईओवर से नुमाइश ग्राउंड होते हुए थाना बन्ना देवी से चर्च ग्राउंड से निकाला जाएगा। इसके बाद सारसौल से हाथरस की ओर रवाना होगी। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि यात्रा में कांग्रेस पार्टी के साथ समाजवादी पार्टी भी शामिल रहेगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आगरा से शामिल होंगे। बैठक में महानगर अध्यक्ष अनवर अकील, प्रतिभा सिंह, डॉ. शेरपाल सिंह सविता, सागर सिंह तोमर, नितिन चौहान, विनोद प्रियदर्शी, राम गोपाल रैना, विक्की चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें