फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवती गर्ल्स कॉलेज और एसआईसी की टीम नंबर वन

Sun, 31 Jan 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विवेकानंद कॉलेज ऑफ  टैक्नोलॉजी एंड मैनेजमैंट  के तत्वावधान में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इंटर कॅालेज खो-खो एवं एथलैटिक्स खेलकूद प्रातियोगता  का आयोजन किया गया। जिला स्तर की इस प्रतियोगिता में 30 से अधिक विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उदघाटन वीसीटीएम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के चेयरमैन अनिल सारस्वत ने किया।
विज्ञापन


 प्रतियोगिता में 16 विद्यालयों की छात्र टीम व 12 विद्यालयों की छात्राओं की टीम ने भाग लिया । खो खो प्रतियोगिता का फ ाइनल भगवती गर्ल्स इंटर कॅालेज  की छात्राओं की टीम ने जीता। द्वितीय स्थान पर विजडम पब्लिक स्कूल, अलीगढ़ रहा एवं तृतीय स्थान पर आवर लेडी ऑफ फतिमा अलीगढ़ रहा। छात्र वर्ग में  खो खो प्रतियोगिता का फ ाइनल एसआईसी पलसेड़ा छात्र टीम ने जीता द्वितीय स्थान पर रैन्ज हील्स, अलीगढ़ रहा एवं तृतीय स्थान पर आरबीआईसी खैर रहा ।


एथलेटिक्स के तहत दौड़, लंबी कूद, गौला फेंक एवं चक्का फेंक खेलों का आयोजन हुआ। संचालन डिस्ट्रिक्ट खो-खो एसोसियेशन के सेकेट्री वलीउज्जमा खान ने किया। इस प्रतियोगिता को संचालन कराने में कविन्द्र कृष्णा, विशाल शर्मा, मारूतदेव शर्मा, डॉ नसीम अहमद खान, जयकिशन सिंह, कपिल सिंह, मोहित उपाध्याय, सचिन वार्ष्णेय, नितिन उपाध्याय, प्रेरित सारस्वत, संजीव सारस्वत, सलमान बेग, आयुषी सक्सेना, गोल्डी शर्मा आदि का योगदान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें