करीब 30 साल से अधिक समय से अमर उजाला का नियमित पाठक हूं। इसके पेज, संपादकीय एवं खबरें स्तरीय होती है। इस अखबार से दिल का रिश्ता हैं। अमर उजाला से जुड़े तमाम बंधुओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं...।- सतीश गाैतम, सांसद, अलीगढ़
अमर उजाला से बचपन का रिश्ता है। इसे पढ़े बिना चैन नहीं मिलता। इसकी क्वालिटी सबसे बेहतर है। इसमें स्तरीय एवं कायदे की खबरें प्रकाशित होती है, जिसे पढ़ने को मन करता हैं। यह भरोसेमंद अखबार है। स्थापना दिवस पर अमर उजाला परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं...।- अनूप प्रधान, सांसद, हाथरस
अमर उजाला को 18वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं। अपने 18 वर्ष के सफर में अलीगढ़ जिले में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जिले की जनता को न सिर्फ खबरों से रूबरू कराया, बल्कि उनमें सामाजिक अलख जगाने का भी काम किया है। समाज को जागरूक करने के साथ ही शिक्षित करने का भी काम अमर उजाला ने किया है।- डाॅ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी
अमर उजाला को 18 वर्ष के स्वर्णिम सफर की ढेरों शुभकामनाएं। साथ ही भविष्य के लिए खैर विधानसभा की जनता की ओर से ढेर सारा प्यार। उम्मीद है कि अमर उजाला अपने सच्चाई के पथ पर इसी प्रकार आगे बढ़ता रहेगा। जनता के लिए सदैव सशक्त आवाज बनेगा।- सुरेंद्र दिलेर, विधायक खैर विधानसभा
अमर उजाला को 18वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं। एक समाचार पत्र के तौर पर अमर उजाला ने अपनी यात्रा के दौरान हमेशा समाज में राजनीतिक व सामाजिक जागृति का काम किया है। अखबार हमेशा सच के साथ खड़ा हुआ है। बिना किसी भेदभाव के जनता के सामने सच्चाई रखता आया है। आगे भी यही उम्मीद है।- ठा. जयवीर सिंह, विधायक, बराैली विधानसभा
अमर उजाला देश-प्रदेश के साथ ही अलीगढ़ में लगातार जनता के बीच अपनी गहरी पैठ बना रहा है। इसके लिए उसे हार्दिक शुभकामनाएं। अमर उजाला अपनी खबरों के माध्यम से हमेशा समाज हित में सच्चाई उजागर करता आया है। इससे भ्रष्टाचारियों में खौफ बना रहता है। अमर उजाला को 18वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं।- मुक्ता संजीव राजा, विधायक, शहर विधानसभा
अमर उजाला को अपनी सफल यात्रा के 18वें पड़ाव की हार्दिक शुभकामनाएं। उम्मीद है कि एक अखबार के तौर पर अमर उजाला हमेशा जनता को सच्चाई से रूबरू कराता रहेगा। पत्रकारिता के नैतिक मूल्य के साथ ही स्वाभिमान, सम्मान की रक्षा करेगा। सत्ता और जनता के बीच संवाद इसी प्रकार जारी रखेगा।- अनिल पाराशर, विधायक, कोल विधानसभा
आज के कठिन दौर में जिस प्रकार से अखबार मजबूती के साथ जनता शासन-प्रशासन सत्ता के बीच का एक सशक्त माध्यम बनकर खड़ा है, उसके लिए से ढेरों शुभकामनाएं।-ठा. रवेंद्रपाल सिंह, विधायक छर्रा विधानसभा
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना विशेष दर्जा स्थापित करने वाले अमर उजाला अखबार को हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आशा है कि समाज हित में अखबार इसी प्रकार से अपनी यात्रा जारी रखेगा। जब-जब जनता के हितों के साथ अनदेखी होगी शासन-प्रशासन की नींद तोड़ने का काम करेगा।- संदीप सिंह, राज्यमंत्री, बेसिक शिक्षा विभाग, विधायक अतराैली विधानसभा
पत्रकारिता का मूल धर्म समाज के सामने सच्चाई रखना है, जिसे अमर उजाला पिछले 18 वर्ष से लगातार सच्ची निष्ठा से करता आ रहा है। इसके लिए उसे ढेर सारी बधाई। उम्मीद है कि सच्चाई के इस पथ पर अखबार इसी प्रकार अग्रसर रहेगा। जनता के हित को सदैव सर्वोपरि रखा जाएगा।- विजय सिंह, अध्यक्ष, जिला पंचायत अलीगढ़
विज्ञापन
बोले शहरवासी
अमर उजाला का 18वां स्थापना दिवस आ गया और पता भी नहीं चला। रोजाना सुबह अमर उजाला देखने के साथ होती है तो शाम तक चलते फिरते कई बार इसके डिजिटल वर्जन की भी बात होती है। हमारी हार्दिक शुभकामनाएं। ये यादगार सफर ऐसे ही जारी रहेगा।- जाॅनी फास्टर, प्रख्यात संगीतकार
अलीगढ़ शहर की शान अमर उजाला अखबार को 18वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। अखबार अपनी निष्पक्ष खबरों के जरिये हर साल नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। 2025 में भी अखबार इतिहास रचेगा। ऐसा विश्वास है।- प्रो. आसिम सिद्दीकी, एएमयू
अमर उजाला अखबार को अलीगढ़ में 18वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। गुजरता हुआ हर एक साल अखबार को नई बुलंदियों पर पहुंचा रहा है। अखबार के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जी तोड़ मेहनत का यह फल है।- मसूदुज्जफर अमीनी, कोच क्रिकेटर रिंकू सिंह
वर्षगांठ के मौके पर अलीगढ़ के कारोबार जगत से ढेर सारी शुभकामनाएं। कारोबारियों के हितों की सदैव रक्षा करने वाले अमर उजाला के पत्रकारों की कार्यशैली को भी नमन है। हम रोजाना अमर उजाला का इंतजार करते हैं।- रिहाना शाहीन, प्रख्यात शायरा
बोले हमराही
अमर उजाला अखबार को 18वीं वर्षगांठ की बधाई। समाज के हर वर्ग की समस्याओं को उजागर करने के लिए इस अखबार को जाना जाता है। अमर उजाला ने यह सफर विश्वास के साथ पूरा किया है। आगे भी यह विश्वास कायम रहेगा।- राहुल वार्ष्णेय, हमराही, गांधीपार्क बस स्टैंड
18वीं वर्षगांठ की अमर उजाला अखबार को ढेर सारी बधाई। किसी भी कारोबार की दिशा और दशा तय करने में अखबार का महत्वपूर्ण योगदान होता है। यह योगदान अमर उजाला बखूबी दे रहा है। इसके लिए तहे दिल से शुक्रिया।- गोर्वधन कश्यप, हमराही, बस स्टैंड
अमर उजाला ने हमेशा लोगों के सही मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाया और उनका समाधान भी कराया। दशकों से रोज अमर उजाला के साथ ही सुबह की शुरुआत करता आ रहा हूं। इस अखबार ने खुद को पूरे समाज का हिस्सा बना कर रखा है, ये सबसे बड़ी बात है। - भगवान वार्ष्णेय, हमराही, बस स्टैंड
अमर उजाला सबसे विश्वसनीय अखबार है। इसमें नित नई जानकारियां प्राप्त होती हैं। पिछले 45 साल से हर दिन अमर उजाला पढ़ रहा हूं। - सीपी शर्मा, हमराही, मदारगेट
विश्वास के सफर के साथ अमर उजाला अखबार अलीगढ़ में अपने 18वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इसके लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हर दिन अखबार बुलंदियों के नये आसमान छूने की ओर अग्रसर है।- शैलेंद्र सक्सेना, हमराही, रेलवे रोड
अमर उजाला अखबार कई आयाम स्थापित करते हुए अपना सफर तय कर रहा है। 18वीं वर्षगांठ के मौके पर अमर उजाला की पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उद्योगपतियों को उम्मीद है कि अखबार आने वाले समय में भी इसी प्रकार कीर्तिमान स्थापित करेगा।-मुकेश वार्ष्णेय, हमराही, रेलवे रोड
अमर उजाला को 18वीं वर्षगांठ की ढेर सारी बधाई। खबरों के माध्यम से उद्योगपतियों की समस्याओं को समय-समय पर उजागर करने के लिए अखबार को जाना जाता है। उद्योग जगत को आगे भी इसी प्रकार के सहयोग की उम्मीद है। - अर्जुन वार्ष्णेय, हमराही, बस स्टैंड
अमर उजाला की निष्पक्षता, सत्य निष्ठा और तथ्यात्मक खबरों ने अपनी विशेष पहचान बनाई है। मीडिया के कई माध्यमों में जिस निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे हैं, अमर उजाला उनसे बहुत आगे निकल चुका है। इस अखबार की विश्वसनीयता नंबर एक है। ये इसकी सबसे बड़ी और अहम पहचान बन चुकी है। 18वें स्थापना दिवस पर मेरी दिली शुभकामनाएं।- प्रदीप के गुप्त, समाजसेवी
अमर उजाला बचपन से पढ़ रहा हूं। दशकों गुजर गए। तालानगरी में यूनिट स्थापना की 18वीं वर्षगांठ पर अमर उजाला समाचार पत्र समूह प्रबंधन, संपादक, संपादकीय टीम और पूरी टीम को हार्दिक बधाई। अमर उजाला की निष्पक्षता, तथ्यपरक, सत्यनिष्ठ खबरें पूरे समाज को सही दिशा दे रही हैं। - अनिल सारस्वत, समाजसेवी
अमर उजाला अखबार दशकों से अलीगढ़ की रग-रग में बसा है। तालानगरी में यूनिट स्थापना की 18वीं सालगिरह पर अमर उजाला परिवार को हार्दिक बधाई देता हूं। इस अखबार ने बदलते वक्त के साथ तकनीकी को आत्मसात कर खुद को डिजिटल रूप में पेश किया। खबरों को तथ्यपरक, सत्यनिष्ठ बनाए रखने में अमर उजाला ने कोई समझौता नहीं किया। ये सफर ऐसे ही जारी रहेगा।- आलोक वात्सल्य, समाजसेवी
इस अखबार ने अपने आप को मीडिया का सरताज बनाया है। इसकी खबरें, निष्पक्षता, समाज के हर तबके तक पहुंच से पूरा समाज इस अखबार के साथ है। ये अखबार हर दिन के साथ एक नई ऊंचाई तय कर रहा है। मेरा और अमर उजाला का साथ दशकों से है और हमेशा बना रहेगा।- पंडित श्यामबाबू शर्मा, समाजसेवी
बोले शिक्षक
अमर उजाला की नियमित पाठक हूं। जब समय मिलता है अखबार पढ़ लेती हूं। इसके बिना दिन पूरा नहीं हो सकता है। अमर उजाला से हमें देश दुनिया के साथ अपने आसपास की सभी प्रमुख और महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। 18वीं वर्षगांठ मुबारक हो।- प्रो. शर्मिला शर्मा, प्राचार्य टीकाराम डिग्री काॅलेज
अमर उजाला हमेशा से शहर और समाज के विकास के साथ खड़ा रहता है। हम सभी को कई मुद्दों पर अमर उजाला के विश्लेषण का इंतजार रहता है। इसकी निष्पक्षता पर कोई सवाल नहीं उठता। हमेशा से अमर उजाला से हमारा जुड़ाव रहा है। स्थापना दिवस के मौके पर विशेष शुभकामनाएं। - प्रो. उमे कुलसुम, टीकाराम डिग्री काॅलेज
अमर उजाला में प्रकाशित फोटो क्वालिटी और खबरों की भाषा बेहद पसंद है। सुबह की शुरुआत ही इसी से होती है। पिछले 15 वर्ष से इससे गहरा नाता है। - ममता श्रीवास्तव, टीकाराम डिग्री काॅलेज
अमर उजाला अखबार समाज की समस्याओं को उजागर करने के लिए जाना जाता है। पिछले 10 साल से अमर उजाला परिवार के सदस्य की तरह बन गया है। - रिचा दीक्षित, गांधीनगर, शिक्षिका
अमर उजाला अखबार ने समाज में एक चेतना पैदा की है। इसे पढ़ने से न सिर्फ देश-दुनिया की खबरों बल्कि अपने अधिकारों की भी जानकारी मिलती है।- ललिता, सासनीगेट, प्रधानाचार्य
पिछले 12 साल से अमर उजाला की नियमित पाठक हूं। हर दिन नई जानकारी नए ढंग से परोसने के लिए अमर उजाला को जाना जाता है।- नीरू गुप्ता, मानिक चाैक, वार्ष्णेय युवा संगठन
अमर उजाला की भूमिका हमेशा से निष्पक्षता की रही है। जब हिंदी अखबार पढ़ना शुरू किया, तब से अमर उजाला पढ़ रही हूं। हमेशा तरक्की करे।- स्वर्णिमा वार्ष्णेय, अलीगढ़ क्लब
खबरों में अमर उजाला का कोई सानी नहीं है। वो चाहे देश-विदेश की हो या फिर शहर, गली, मुहल्ले की खबर हो। हर जगह सिर्फ अमर उजाला की पकड़ दिखती है । - भारती गुप्ता, विष्णुपुरी, इन्हरव्हील क्लब