फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई नगर पंचायतों में लाभार्थियों को जल्द मिलेगा आशियाना

Sat, 01 Jan 2022 10:23 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना में जिले की नई नगर पंचायत बनी मडराक, पिसावा, चंडौस, जवां, बरौली, टप्पल व गभाना में पात्र लाभार्थियों को शहरी आवास योजना में जल्द आशियाना मिलेगा। इन नगर पंचायतों में पहली बार आवास बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन



जिला नगरीय विकास अभिकरण ने सर्वे कार्य पूरा करते हुए लाभार्थियों का चयन कर लिया है। अब आवास निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा जिले की नगर पालिका व नगर पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों के आवास पहले से ही बन रहे हैं। बीते साल जिले में मडराक, पिसावा, चंडौस, जवां, बरौली, टप्पल व गभाना समेत सात नई नगर पंचायत बनी हैं। इन सभी नगर पंचायतों में गरीब पात्र लाभार्थियों का चयन करने को डूडा विभाग ने सर्वे कराया है। डूडा के परियोजना निदेशक ने बताया कि शासन स्तर से नगर पंचायतों में नगरीय विकास अभिकरण की ओर से प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराया जाएगा। 



नई नगर पंचायतों में डूडा की ओर से नामित संस्था के अधिकारी व संबंधित तहसील के लेखपालों के जरिए सर्वे कराया गया है। जिले में करीब 20 हजार आवास बनेंगे। उन्होंने बताया कि एक आवास निर्माण पर करीब ढाई लाख रुपये खर्च होते हैं। लाभार्थी को यह धनराशि तीन किस्तों में मिलती है। पहली किस्त में एक लाख रुपये, दूूसरी में 50 हजार रुपये व तीसरी किस्त एक लाख रुपये मिलती है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में अब तेजी से आवासों का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें