फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी के चुनाव से पहले पकड़ी 18 लाख की शराब

Sat, 05 Dec 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी के चुनावों से पहले आबकारी विभाग की टीम ने खैर की सोफा नहर के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक पकड़ा। शराब तस्करों ने ट्रक में नीचे शराब की 220 पेटियां रख रखी थी।
विज्ञापन


उसके ऊपर तख्ते लगाकर बनाए गए चैंबर की छत पर ईंट रख दी थी, जिससे कोई इसकी पहचान न कर सके। बरामद माल की कीमत आबकारी विभाग ने करीब 18 लाख रुपये आंकी है। टीम ने इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

जिला आबकारी अधिकारी एनके यादव ने बताया कि आबकारी निरीक्षक मोहम्मद असलम की टीम ने सोफा नगर के पास चेकिंग की। चेकिंग के दौरान टप्पल की ओर से आ रहे ट्रक को रोका।
विज्ञापन


 जांच में पता चला कि ट्रक में हरियाणा की शराब की करीब 220 पेटियां विभिन्न ब्रांडों की रखी हुई थी। टीम ने भागने का प्रयास कर रहे चालक को दबोच लिया।

पूछताछ के दौरान दबोचे गए चालक ने अपना नाम प्रेम सिंह निवासी तिगांव फरीदाबाद बताया। चालक का कहना था कि उसे झुप्पा के पास ट्रक दिया गया था और वह उसे यह ट्रैक खैर के एक पेट्रोल पंप के पास छोड़ना था, जहां उसे अन्य लोग इसे कहीं लेकर जाते।

इसकी एवज में उसे एक हजार रुपये दिए गए थे। ट्रक में मिली आरसी पर गाड़ी मालिक का नाम जितेंद्र तंवर निवासी नूह मेवात लिखा हुआ था। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें