फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : नवरात्र से पहले पेयजल, प्रकाश सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक संजीव राजा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर नवरात्र एवं अन्य त्योहारों को देखते हुए महानगर में पेयजल, पथ प्रकाश एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। दो अप्रैल से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। 10 अप्रैल को हिंदू नव वर्ष है। कनवरीगंज स्थित दुर्गा मंदिर से शोभा यात्रा एवं श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय क्रीड़ा स्थल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नव वर्ष मेले का आयोजन किया जा रहा है। 11 अप्रैल को अक्रूर पार्क से अक्रूर जी महाराज की शोभायात्रा और 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती है। 17 को हनुमान जयंती पर महानगर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

संजीव राजा ने कहा कि नवरात्रि में चामुंडा माता मंदिर, दुबे का पड़ाव, अचलेश्वर महादेश मंदिर, श्री वार्ष्णेय मंदिर, श्री गिलहराज जी महाराज मंदिर, हाथरस अड्डा स्थित पथवारी मंदिर, महेंद्रनगर स्थित काली मंदिर, सासनीगेट चौराहा स्थित काली मंदिर, मैलरोज बाईपास स्थित कामाख्या मंदिर, आईटीआई रोड स्थित माता पूर्णागिरी मंदिर, महावीरगंज में हनुमान मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं, लेकिन धार्मिक स्थलों तक जाने वाले मार्ग क्षतिग्रस्त हैं। पेयजल की समस्या है। मार्ग में प्रकाश व्यवस्था एवं सफाई व्यवस्था अस्त-व्यस्त है। उन्होंने जिलाधिकारी से धार्मिक आयोजनों को देखते हुए व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विधायक के रूप में आखिरी पत्र
अलीगढ़। विधायक के रूप में संजीव राजा का जिलाधिकारी को संबोधित यह आखिरी खत है। यह पत्र 28 मार्च को लिखा गया था। 28 मार्च 2022 को शहर विधान सभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक मुक्ता राजा ने शपथ ली है। मुक्ता राजा संजीव राजा की पत्नी हैं। संजीव राजा ने बताया कि 28 मार्च का पत्र है। उस समय तक नवनिर्वाचित विधायक मुक्ता राजा विधायक के रूप में शपथ नहीं ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें