फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय निशानेबाज संग मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूदाबाद बस अड्डे पर रविवार रात को राज्य स्तरीय निशानेबाज सलमान के साथ मारपीट हो गई। मारपीट का आरोप खिलाड़ी के दोस्तों पर ही लगा है। जेएन मेडिकल कालेज में उसका उपचार चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि इस मामले की शिकायत थाना बन्नादेवी लेकर पहुंचे तो पुलिस ने बिना शिकायत दर्ज किए लौटा दिया। सोमवार को परिजनों ने एसएसपी से मिलकर घटना की शिकायत की। एसएसपी के दखल के बाद अज्ञात के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बन्नादेवी इलाके की नई बस्ती के रहने वाले सलमान पुत्र मो. शाहिद एयर पिस्टल के राज्य स्तरीय निशानेबाज हैं। परिजनों के मुताबिक, रविवार रात करीब दस बजे सलमान के फोन पर एक परिचित की कॉल आई। परिचित ने बेटे को मिलने के लिए मसूदाबाद बस अड्डे पर बुलाया। बेटे के वहां पहुंचते ही उसके साथ आठ-दस युवकों ने मारपीट कर दी और उसे अचेत हालत में छोड़कर भाग गए। राहगीरों की मदद से बेटे ने फोन कर घर पर सूचना दी। बेटे को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। डाक्टरों उसकी हालत गंभीर बता रहे हैं। रविवार रात को ही इस मामले में शिकायत दर्ज कराने थाना बन्नादेवी पहुंचे तो पुलिस ने मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया। एसएसपी के अनुसार थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। जल्द ही हमलावरों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें