हरदुआगंज के गांव कलाई में एक खेत से दूसरे खेत में पानी चले जाने को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की जान चली गई। इस मामले में महिला सहित चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे गांव कलाई निवासी चन्द्रवीर पुत्र गजाधर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ खेत से गेहूं का भूसा ढो रहे था। इस बीच गांव के ही सतेन्द्र पुत्र धर्मपाल सिंह की पत्नी व दो बेटे और अशोक आदि गेहूं की फसल कटाई को वहां आ गए। उन्होंने खेत में पानी आता हुआ देखा तो जानकारी लेने पर चंद्रवीर की पत्नी ने बताया कि कल शाम मूंग में पानी लगाया था। किसी करणवश उसके खेत में पानी आ गया। इस बात पर उनमें कहा सुनी हो गई। फिर बात मारपीट तक पहुुच गई।
इस दौरान चंद्रवीर खेत की मेंड़ पर गिर गया और उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। इसके बाद उसेे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही एसओ रमाकंात पचौरी मौके पर पहुंच गए और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया। सीओ अतरौली व एसपीआरए बृजेश कुमार आदि ने मृतक के परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। मृतक के भाई सतपाल सिंह की तहरीर पर महिला सहित चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है, पर अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।