बाइक पर स्टंट कर रहे युवकों को दो युवकों ने टोक दिया। इस पर वे सभी गाली देने लगे। गाली देने का विरोध किया तो युवकों ने टोकने वाले युवकों को पीट दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
इगलास के गांव बिसाहुली में 18 जुलाई की शाम करीब सात बजे बाइक पर स्टंट कर रहे युवकों को टोकना दो युवकों को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
गांव बिसाहुली निवासी शिवकुमार का कहना है कि वह अपने साथी हरीश कुमार के साथ अपने खेतों पर टहल रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार स्टंट कर रहे युवकों को उन्होंने टोक दिया। इस पर आरोपी गाली देने लगे। मना करने पर बाइक सवार विशाल राजपूत, लाला शर्मा व दो अन्य ने उन्हें पीटा। इगलास कोतवाली पुलिस के अनुसार शिवकुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।