फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाधाओं का पहाड़ लांघकर जीवन समर में विजयी बनें

Wed, 15 Jun 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सम्‍मान - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में कठिन परिश्रम एवं मेधा से अलीगढ़ एवं हाथरस जनपद में परचम लहराने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजमणि यादव एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने सम्मानित किया। मेधावी बच्चों के चेहरे पर जोश, उत्साह एवं आत्मविश्वास झलक रहे थे। उनके इरादे बता रहे थे कि यह तो शुरुआत है। जीवन में बहुत ऊंचे मुकाम पर जाना है।
विज्ञापन

मौका था अमर उजाला समाचार पत्र समूह एवं मंगलायतन विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मंगलायतन विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित ‘भविष्य ज्योति छात्र सम्मान 2016’ का। जिलाधिकारी राजमणि यादव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने छात्रों को स्पष्ट लक्ष्य, असीम धैर्य और कड़े परिश्रम की सलाह देते हुए कहा कि स्वयं को साबित करेंगे तभी निरंतर सम्मान पाएंगे।
मंगलायतन विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. प्रदीप सिंह सिवाच ने कहा कि अपने उद्देश्य के बारे में स्पष्ट दृष्टि रखें। मित्रों की नकल करने से बचें। इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद आप अपने कैरियर को चुनने के बारे में सोच लें। विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर बनाने के लिए मंगलायतन विश्वविद्यालय का कैरियर एडवांसमेंट विभाग सहायता करता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय उन्हें मार्गदर्शन और हर प्रकार की सहायता देने के लिए भी सदैव तत्पर है।  
विज्ञापन

मंगलायतन परिवार के संचालक मंडल के सदस्य आकाश जैन ने छात्र-छात्राओं को सूक्तियों के माध्यम से कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए सकारात्मक सोच के साथ स्वयं में विश्वास पैदा करना होगा। आईबीएम के निदेशक अभय कुमार ने नेपोलियन बोनापार्ट का उदाहरण देकर कहा कि जिस प्रकार नेपोलियन ने सेना के साथ एल्पस पर्वत को लांघ कर युद्ध जीता था, उसी प्रकार आप भी बाधाओं के पहाड़ को लांध कर जीवन समर में विजयी बनें।
जिलाधिकारी राजमणि यादव और एसएसपी लव कुमार ने अलीगढ़ और हाथरस जनपद के यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, एएमयू बोर्ड एवं आईसीएसई बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं अपूर्वा,  सागर, शचि पाराशर, आरती, आकाश, सुरभि, मोहित,, गीता, सुहान अली, विपुल व सिद्धार्थ आदि को प्रशस्ति पत्र और मेडल भेंट कर सम्मानित किया। पीवीसी प्रो. पीएस सिवाच, अमर उजाला के संपादक अरुण आदित्य, यूनिट हेड अभय अशोक सरवटे ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ  किया। अमित सूरी ने कार्यक्रम का शानदार संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें