विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा ठा.मलखान सिंह जिला अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन अस्पताल के वातनुकूलित सभागार में हुआ। जिसमें 205 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ एसीएमओ और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम भास्कर ने सबसे पहले रक्तदाता के रक्त संग्रह के साथ किया।
कार्यक्रम में एसएसपी लव कुमार अपने दर्जनों प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे, जिसमें 55 पुरुष और 28 महिला कर्मियों के साथ लगभग 85 पुलिस कर्मियों ने रक्तदान किया। एसएसपी ने खुद भी रक्तदान किया। इन जवानों को पुलिस लाइन के आरआई राधा मोहन शर्मा ने प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. राजेंद्र वार्ष्णेय ने रक्तदान पर अपनी कविता का पाठ किया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वाई के भारद्वाज, मोहन लाल गौतम जिला महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. गीता प्रधान, दीन दयाल संयुक्त अस्पताल की सीएमएस डॉ. याचना शर्मा और जिला मलेरिया अधिकारी डा. राुल कुलश्रेष्ठ ने रक्तदान के फायदे, एक यूनिट ब्लड से चार लोगों की जिंदगी बचाने के महत्व पर प्रकाश डाला।
भाजपा से हाथरस के पूर्व विधायक राजवीर पहलवान, कार्यक्रम के विशेष सहयोगी आइडिया सेल्युलर लिमिटेड के जोनल हेड मुदित मित्तल ने अपनी टीम के साथ रक्तदान किया।
अमर उजाला की ओर से सभी को प्रमाण पत्र दिया गया, स्मार्ट विलेज फाउंडेशन के अध्यक्ष विपिन चौधरी, उड़ान सोसायटी के ललित उपाध्याय, यूनिवर्सल एजूकेशन सोसायटी के डॉ. हरि सिंह यादव, ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ डिस्टेंस एजूकेशन के डायरेक्टर विजय दीक्षित, उद्योग व्यापार संगठन अनुराग गुप्ता, उमेश श्रीवास्तव, अभय शर्मा, पल्स पोलियो पर्यवेक्षक त्रिलोकी नाथ गौड़, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष यतिन दीक्षित, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रीता राजपूत।
भाजपा की लोकसभा क्षेत्र प्रभारी और पूर्व ब्लाक प्रमुख शशि सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के दुष्यंत सिंह, शैलेंद्र पाल सिंह उर्फ रिंकू बाबू, अनुज प्रताप सिंह, अलीगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू, प्रख्यात शायरा रिहाना शाहीन, सामाजिक कार्यकर्ता फैज अहमद फैज, कुं. प्रमोद सेनानी, ओजस्वी कवि हरीश बेताब, सपा लोहिया वाहिनी के अशीष मोहन यादव, डेरा सच्चा सौदा के राधेश्याम, धीरेंद्र सिंह, आकाश, गुड़िया रानी, भूपेंद्र दीक्षित, विनोद यादव, संगीता वार्ष्णेय और नागरिक चेतना समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा जेल रोड आदि मौजूद थे।
अमर उजाला के संपादक अरुण आदित्य ने रक्तदान करने वाले महादानियों के साथ कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लेने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। आयोजन में ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अनुराग राजवंशी, डॉ. यतिंद्र कुमार सेंगर, केपी यादव, श्याम बाबू शर्मा, प्रीती गुप्ता, अरविंद कुमार, बंटी कुमार, नवीन, श्रीकुमार, खजान सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।