फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सोशल साइट्स व एआई के प्रयोग में बरतें सावधानी

Thu, 26 Feb 2026 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में उप​स्थित विद्यार्थी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
डिप्टी एसपी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने कहा कि प्रिवेंटिंग पुलिसिंग पर जोर दिया जा रहा है। बदलते समय में अब अपराध भी डिजिटल माध्यम से हो रहे हैं, जिन्हें जागरूकता से रोका जा सकता है। सही जानकारी व समझदारी से साइबर अपराधों पर लगाम लगाई जा सकती है। सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और किसी तरह के लालच में न आएं। वह अलीगढ़ रोड स्थित एबीजी गुरुकुलम स्कूल में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने छात्राओं को मिशन शक्ति से अवगत कराया। छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में बताते हुए कहा कि मोबाइल में इंटरनेट बंद होने के बाद भी आपकी बातें सुनी व लोकेशन ट्रैक की जा सकती है, इसलिए बेहद सावधानी की आवश्यकता है। इंटरनेट व आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) ने जीवन सुविधाजनक बनाया है, लेकिन इन संसाधनों के दुष्प्रभाव भी हैं। इन्हें समझते हुए आगे बढ़ना है।
विज्ञापन



एसएचओ सासनी अवधेश कुमार ने छात्राओं से कहा कि वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में बिना झिझक पुलिस की मदद ले सकती हैं। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति छात्राओं को जागरूक किया। साइबर सेल के एसआई अमन ने साइबर फ्राॅड के प्रकार के बारे में बताया। मिशन शक्ति की टीम ने छात्राओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, डायल 112, पॉक्सो एक्ट और उनके अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। आयोजन में स्कूल के डायरेक्टर अमित बंसल व प्राधानाचार्य डाॅ. बरखा गुप्ता का सहयोग रहा। कार्यक्रम में एसआई यतेंद्र कुमार, शिवम भारद्वाज, विशाल भारद्वाज व आशीष तोमर मौजूद रहे। संचालन तयवा चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें