टप्पल थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में बीती रात्रि चोरों ने एक साथ सात वाहनों से बैटरी पार कर दी। इस संबंध में थाना पुलिस का सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों और पीड़ितों से पूछताछ की।
राजबहादुर सिंह ने बताया कि एक अप्रैल को पंजाब से चार ट्रैक्टर और दो कंबाइन मशीन गेहूं काटने और भूसा बनाने के लिए गांव कमालपुर आई थी। मौसम खराब होने के चलते इन्हें ट्यूबवेल पर खड़ी कर दी। साथ में गांव के धारा सिंह का भी एक ट्रैक्टर खड़ा हुआ था। बीती रात चोरों ने पांच ट्रैक्टर और दो कंबाइन मशीन की बैटरी पार कर दी।