आईपीएल का 19वां मैच शुक्रवार को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस मैच में केकेआर के रिंकू सिंह की बल्लेबाजी पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर रहेगी। खेल प्रेमियों ने कहा कि रिंकू तुम फिर ऐसा खेलो फिर दुनिया तुम्हारी कायल हो जाए।
हर कोई रिंकू सिंह की बल्लेबाजी को लेकर चर्चा कर रहा है। हैदराबाद के खिलाफ उनका बल्ला कैसे चलेगा? गुजरात टाइंटस के खिलाफ जिस तरह से बल्लेबाजी की थी, वहीं से शुरुआत करेंगे? भले ही मैच शुक्रवार को होगा, लेकिन बृहस्पतिवार रिंकू की मां, भाभी और रिंकू के प्रशंसकों ने ईश्वर से बेहतर बल्लेबाजी के लिए दुआ की। रिंकू की मां बीना देवी ने बताया कि अपने बेटे के लिए वह लगातार ईश्वर से प्रार्थना कर रही हैं। उसी का आशीर्वाद है कि रिंकू सिंह का सितारा चमक रहा है। वह उनका और उनके परिवार का नाम रोशन कर रहा है।
सब कर रहे दुआ
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केकेआर रिंकू सिंह का बल्ला फिर धूम मचाए। यही दुआ कर रहे हैं।
-फसाहत अली, पूर्व रणजी खिलाड़ी
मेरी दुआ है कि रिंकू सिंह एक बार फिर वही पारी खेलें, जो गुजरात टाइंटस के खिलाफ खेले थे।
-अब्दुल जब्बार, प्रशिक्षक, अब्दुल क्रिकेट एकेडमी
सबकी नजर उनकी बल्लेबाजी पर रहेगी। अगर उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर दिया, तो वह भारतीय टीम के करीब पहुंच जाएंगे।
-अर्जुन सिंह फकीरा, क्रिकेट प्रेमी
गुजरात टाइंटस के खिलाफ रिंकू ने जो मैच छोड़ा था, उससे आगे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना शुरू करेंगे।
-मसूदुज्जफर अमीनी, रिंकू के कोच
मुझे उम्मीद है रिंकू हैदराबाद के खिलाफ भी शानदार पारी खेलेगा। उसने अलीगढ़ का नाम रोशन कर दिया है।
-अजय शर्मा, प्रशिक्षक, अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी
रिंकू सिंह ने क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। हैदराबाद के विरुद्ध अपने फॉर्म को जारी रखेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है।
-डॉ. रीता, असिस्टेंट प्रोफेसर, शारीरिक शिक्षा, टीआर महाविद्यालय