यूपी बास्केटबॉल लीग में चमकेंगी अलीगढ़ की हर्षिता और अनामिका
अनूपशहर में महिला वर्ग की लीग में दोनों खिलाड़ियों का चयन
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल लीग (यूपीबीएल) के महिला वर्ग में अलीगढ़ की दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों हर्षिता चौधरी और अनामिका सिंह का चयन हुआ है। महिला वर्ग की लीग का आयोजन अनूपशहर में किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष व अलीगढ़ जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव सुनील दत्ता ने बताया कि लीग के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का मौका मिलेगा।
3-4 अक्टूबर को अलीगढ़ में थ्री ऑन थ्री लीग
अलीगढ़ जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से युवाओं को बास्केटबॉल से जोड़ने और स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मंच देने के लिए 3 और 4 अक्टूबर को थ्री ऑन थ्री अलीगढ़ बास्केटबॉल लीग होगी। श्री राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा।
अनामिका