फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलडब्लू बनारस एवं एनआईआर का ट्रॉफी पर कब्जा

विज्ञापन
एएमयू में 59वीं सीनियर बास्केटबॉल चैम्पियनशिप की विजेता नार्थ ईस्ट रेलवे गर्ल्स टीम। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
59 वीं उत्तर प्रदेश सीनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप के खिताब पर डीएलडब्लू बनारस (पुरुष वर्ग) एवं एनई आर रेलवे (महिला वर्ग) ने कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बास्केटबॉल कोर्ट पर आयोजित पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में डीएलडब्लू बनारस की टीम ने मेरठ को रोमांचक मैच में 77-67 से पराजित किया। डीएलडब्लू की ओर से आकाश भसीन ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 20 अंक अर्जित किए। जबकि मेरठ की ओर से विशाल कुमार ने 13 अंक जुटाए। डीएलडब्लू की टीम में कप्तान आनंद विक्रम सिंह, अमान चौधरी, विवेक, बाबी सिंह, विजय परमार, अखिलेश द्विवेदी, राकेश यादव, अरविंद, प्रदीप यादव और हिमेश शामिल थे।
महिला वर्ग में नार्थ ईस्टर्न रेलवे (एनईआर) ने मेरठ को 77-33 से पराजित किया। एनईआर की ओर से सरनजीत कौर ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 14 प्वाइंट तथा मेरठ की ओर से श्रेया शर्मा ने अपनी टीम के लिए 10 प्वाइंट अर्जित किए। एनईआर की टीम में कप्तान सरनजीत कौर, पुष्पा निषाद, मीनू जार्ज, अंजना सिंह, प्रिंस, मेघा सिंह, महिमा भारद्वाज, संगीता दास, प्रियंका ठाकुर तथा संध्या कर्णवती शामिल थीं। पुरुष वर्ग में एनईआर व महिला वर्ग में सीमा सुरक्षा बल की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण समारोह में आईजी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (कैबिनेट सचिवालय) भारत सरकार के आलोक शर्मा, डीआईजी अलीगढ़ परिक्षेत्र डॉ. प्रीतिंदर सिंह, एएमयू रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद (आईपीएस), नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल, उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा शर्मा, उपाध्यक्ष मणि अवस्थी, सचिव भूपेंद्र शाही, एएमयू गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. एस अमजद अली रिजवी, आयोजन सचिव डॉ. जमील अहमद ने विजेता, उपविजेता टीम के साथ-साथ अन्य टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी एवं मेडल्स प्रदान किए।
.................
खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश के लिए अधिक से अधिक संख्या में गोल्ड मेडल हासिल करें। एक अच्छा इंसान एवं अच्छा खिलाड़ी बनें।
- आलोक कुमार, आईजी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (कैबिनेट सचिवालय) भारत सरकार
.................
सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला वर्ग की टीमों का शामिल होना इसकी सफलता का प्रतीक है। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रशंसनीय है।
विज्ञापन

- प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी अलीगढ़ परिक्षेत्र
...............
मैं एएमयू की छात्रा रही हूं। यहां आने पर छात्र जीवन की यादें ताजा हो गई हैं। यहां आकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। चैंपियनशिप का आयोजन कर एएमयू ने इतिहास रचा है।
- सीमा शर्मा, अध्यक्ष, यूपी बास्केटबॉल एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें