जिला जज नवीन कुमार श्रीवास्तव के पुत्र शुभम श्रीवास्तव के शव का अंतिम संस्कार बुधवार को बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर स्थित गंगा तट के जेपी घाट पर हुआ। इस दौरान काफी संख्या में न्यायिक, पुलिस प्रशासनिक अधिकारी व अधिवक्तागण मौजूद रहे। गमगीन माहौल में खुद पिता ने बेटे के शव को मुखागिभन दी। इससे पहले सुबह से ही जिला जज के एएमयू रोड स्थित आवास पर लोगों का एकत्रित होना शुरू हो गया था, जहां से दोपहर में शव यात्रा अनूपशहर के लिए रवाना हुई। इधर, दीवानी न्यायालय में शोक अवकाश घोषित किया गया।
जिला जज के पुत्र शुभम का देहांत मंगलवार को गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में हुआ था। देर रात उनका शव यहां लाया गया। शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए रिश्तेदार, परिचित व न्यायिक अधिकारी गण रात से ही यहां जमा होने लगे थे। सुबह होने पर मंडलायुक्त अजयदीप सिंह, डीएम चंद्रभूषण सिंह, सीडीओ अनुनय झा, एसपी क्राइम डॉ.अरविंद, एसपी देहात मणीलाल पाटीदार, एएसपी शुभम पटेल, जेल अधीक्षक आलोक सिंह, एडीएम सिटी राकेश मालपाणी, एसडीएम कोल के अलावा समस्त न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। दोपहर में शव यात्रा अनूपशहर गंगा तट स्थित जेपी घाट के लिए रवाना हुई।
जहां पिता ने शव को मुखागिभन दी। इस मौके पर प्रभारी जिला जज संतोष कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त न्यायिक अधिकारियों के अलावा एसपी सिटी बुलंदशहर अतुल श्रीवास्तव, सीओ अतरौली पंकज श्रीवास्तव, नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश बाबू गुप्ता, महासचिव अनूप कौशिक, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र मोहन यादव, रामबाबू शर्मा, बुध पाल सिंह, ठा. अमर सिंह, जगदीश सारस्वत, चंद्र शेखर दीक्षित, गणेश शर्मा, ब्रजेश सिंह, कालीचरण शर्मा, डीजीसी धीरेंद्र सिंह तोमर, अमर सिंह तोमर, कुलदीप तोमर, रविकांत शर्मा, देवेंद्र जादौन सहित तमाम सामाजिक लोग भी मौजूद रहे। इधर, सुबह ही दी अलीगढ़ बार एसोसिएशन ने शोक प्रस्ताव पारित कर दीवानी में शोक अवकाश घोषित किया। सभी अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहे। अदालतों में भी शोक अवकाश के चलते कामकाज नहीं हुआ।