फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरला बाजार में माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Fri, 26 Jun 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बरला के मेन बाजार में दो समुदाय आमने-सामने आए गए। बुजुर्ग और पुलिस के हस्तक्षेप के कारणा मामला शांत हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों को शुक्रवार को थाने बुलाया है। हालांकि कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हुए नारेबाजी की, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उनकी एक न चली।  
विज्ञापन


गुरुवार को शाम करीब साढ़े सात बजे बरला के शिव मंदिर में आरती चल रही थी। इसी दौरान बाजार स्थित एक मस्जिद में रोजा खोलने को लेकर लाउडस्पीकर से ऐलान किया जा रहा था। आरती की आवाज काफी तेज होने से इलाके के लोगों को रोजा खोलने के बारे में पता नहीं चलता। इसके कारण मस्जिद के कुछ लोग मंदिर पहुंचे और वहां पर मौजूद संभ्रांत लोगों से बातचीत। इसी बीच कुछ लोग आ गए और हंगामा करते हुए महौल खराब करने लगे।

इसी बीच किसी ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सूचना पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे बरला इंस्पेक्टर हेमपाल सिंह ने दोनों पक्षों से बातचीत की और हंगामा करने वालों को चेतावनी दे दी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बुजुर्ग लोगों ने एक दूसरे से मशवरा किया और मस्जिद से होने वाले रोजे के ऐलान के वक्त मंदिर में होने वाली आरती की आवाज को कम करने की सहमति हो गई। बरला इंस्पेक्टर हेमपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है। रोजे के एलान के समय आरती के स्पीकर की आवाज को कम कर दिया जाएगा। दोनों पक्ष इस पर सहमत हो गए हैं। दोनों पक्षों की शुक्रवार को बैठक बुलाई गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें