फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरौली विधायक ने किया निरीक्षण, अध्यापिका निलंबित

Sun, 26 Mar 2017 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
Barauli MLA inspected, teacher suspended - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर विधायक भी काम कर रहे हैं। शनिवार को बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह अचानक सारसौल स्थित प्राथमिक स्कूल पहुंच गए और निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्कूल में कई जगह गंदगी मिली।
विज्ञापन

शिक्षकों से छात्र संख्या के बारे में पूछने पर बताया गया कि 159  छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विधायक ने मिड-डे मील रजिस्टर देखने पर पाया कि छात्रों की उपस्थिति औसतन 80 से 100 छात्र की रहती है। छात्रों की कम उपस्थित पर विधायक ने असंतोष जाहिर किया। इस मौके पर लाल जी वर्मा, भरत, भोला सिंह, बेबी सिंह, विक्रमादित्य, राजकुमार, विधायक प्रवक्ता सुशील गुप्ता आदि मौजद थे। विधायक के जाने के बाद बीएसए धीरेंद्र कुमार, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी बीबी पांडेय भी वहां पहुंच गए। उन्होंने प्रधान अध्यापिका को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें